UP Assistant Teacher Recruitment 2021: असिस्टेंट टीचर की बंपर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन आज होगा जारी

UP Assistant Teacher Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश के उन शिक्षकों के लिए एक अच्छी खबर है जो नौकरी की तलाश में हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश राज्य शिक्षा विभाग द्वारा डीड जूनियर हाईस्कूलों (बेसिक स्कूलों) में सहायक अध्यापक और प्रधानाचार्य की भर्ती के लिए अधिसूचना आज जारी की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों को अधिसूचना जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट examregulatoryauthorityup.in देख सकेंगे। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से इस परीक्षा की अधिसूचना भी देख सकते हैं।

यह भर्ती उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के जूनियर हाई स्कूलों में सहायक शिक्षक और प्रधानाचार्य के कुल 1894 पदों पर की जा रही है। उम्मीदवार लंबे समय से इस अधिसूचना का इंतजार कर रहे हैं। इस भर्ती परीक्षा के लिए अधिसूचना 18 फरवरी 2021 को जारी की जानी थी और इसके लिए आवेदन 22 फरवरी 2021 तक किए जाने थे। लेकिन बाद में यह अधिसूचना टाल दी गई। इस बारे में, बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस भी जारी किया था।

Read More: बिहार पुलिस फायरमैन भर्ती 2021 जारी, कल से शुरू होगी जाने पूरा आवेदन प्रक्रिया

Read More: Indian Navy Recruitment 2021: 10वीं पास के लिए भारतीय नौसेना में निकली बंपर भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई

UP Assistant Teacher Recruitment 2021: असिसटेंट शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन ऐसे करें चेक

– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट examregulatoryauthorityup.in पर जाएं।

– उसके बाद नए पेज पर नोटिफिकेशन सेक्शन में जाएं।

– उसके बाद वहां पर UP Assistant Teacher Recruitment 2021 की लिंक पर क्लिक करें।

– उसके बाद नए पेज पर नोटिफिकेशन आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

– इसे डाउनलोड कर ले या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

दूसरी तरफ कार्यक्रम के अनुसार, ऐडेड जूनियर हाई स्कूलों में सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक पदों की भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत लिखित परीक्षा का आयोजन 18 अप्रैल 2021 को किया जाएगा।